संदेश लेखन कैसे लिखे | Sandesh Lekhan In Hindi For Class 6, 7, 8, 9 & 10


संदेश लेखन कैसे लिखे | Sandesh Lekhan In Hindi For Class 6, 7, 8, 9 & 10, नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का एक बार फिर हमारी Website Be RoBoCo में, आज एक बार हम फिर हाजिर हैं आपके लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर जिसे हम संदेश लेखन कैसे लिखे | Sandesh Lekhan In Hindi For Class 6, 7, 8, 9 & 10 के नाम से जानते हैं।


दोस्तो क्या आपने भी Sandesh Lekhan Class 9, Sandesh Lekhan Class 10, Format Of Sandesh Lekhan In Hindi और संदेश लेखन लिखना सीखे आदि के बारे में Search किया है और आपको निराशा हाथ लगी है ऐसे में आप बहुत सही जगह आ गए है, आइये Sandesh Lekhan Kaise Likhate Hain, Sandesh Lekhan In Hindi For Class 9 Examples, संदेश लेखन के प्रकार और शिक्षक दिवस पर संदेश लेखन ​आदि के बारे में बुनियादी बाते जानते है।


एक अच्छा संदेश लिखना हर कोई चाहता है और यह काम हम अपने दैनिक जीवन मे रोजाना करते हैं अब भले ही ये हम Social Media पर करे या अपने Office पर लेकिन क्या आपने कभी एक कदम पीछे हटकर सोचा है कि वास्तव में संदेश लेखन क्या है? इस संक्षिप्त ब्लॉग में में मैं आपकों समझाऊंगा कि संदेश क्या है, विभिन्न प्रकार के संदेश और उनका उपयोग कैसे किया जा सकता है तो लेख के अंत तक बने रहे हैं, चलिए शुरू करते हैं।


Table of Contents

संदेश लेखन कैसे लिखे | Sandesh Lekhan In Hindi For Class 6, 7, 8, 9 & 10


संदेश लेखन कैसे लिखे | Sandesh Lekhan In Hindi For Class 6, 7, 8, 9 & 10, Sandesh Lekhan Class 9, Sandesh Lekhan Class 10, Format Of Sandesh Lekhan In Hindi और संदेश लेखन लिखना सीखे आदि के बारे में Search किया है और आपको निराशा हाथ लगी है ऐसे में आप बहुत सही जगह आ गए है, आइये Sandesh Lekhan Kaise Likhate Hain, Sandesh Lekhan In Hindi For Class 9 Examples, संदेश लेखन के प्रकार और शिक्षक दिवस पर संदेश लेखन ​आदि के बारे में बुनियादी बाते जानते है।


संदेश क्या है (What Is Sandesh In Hindi)

 

आम तौर पर एक संदेश छोटा और संचार का विशिष्ट माध्यम  होता है। यह एक व्यक्ति को या कई को हो सकता है। संदेश  शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से मानी गई है, जिसका अर्थ  खबर या समाचार प्राप्त करना होता है।

 

कई बार ऐसा होता हैं कि किसी व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से काम होता है लेकिन वह उस व्यक्ति तक पहुंच नहीं सकता है तो वह किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से अपने संदेश को उस तक पहुंचाता है और कई बार ऐसा होता है कि किसी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति को लोगों के समूह से संवाद करना होता है लेकिन समूह के प्रत्येक व्यक्ति से संवाद करना संभव नहीं होता है ऐसे में वह एक संदेश को जारी करता है और उस संदेश के माध्यम से सभी व्यक्तियों के साथ संवाद संभव होता है।

 

Types Of Sandesh Lekhan (संदेश लेखन के प्रकार)

 

प्रारूप की दृष्टि से संदेश लेखन दो प्रकार का होता है।

 

1. औपचारिक संदेश लेखन :- औपचारिक संदेश ऐसे संदेश होते हैं जिन्हें किसी कार्यालय या आम जनता के लिए सार्वजनिक रूप से लिखा जाता हैं। 

 

2. अनौपचारिक संदेश लेखन :- अनौपचारिक संदेश ऐसे संदेश होते है जो परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों या घर के किसी सदस्य को लिखे जाते हैं। इन्हें व्यक्तिगत संदेश भी कहा जा सकता है।

 

प्रयोग की दृष्टि से संदेश लेखन निम्न प्रकार के होते हैं।

 

1. व्यक्तिगत संदेश - यह ऐसे संदेश होते है जिनके माध्यम से हम किसी के अच्छे होने की कामना करते हैं। इसके अतिरिक्त यदि हम किसी Function पर देर से पहुंचेंगे या पहुंच ही नहीं पाएंगे आदि के लिए भी व्यक्तिगत संदेश को प्रयोग में लाते हैं

 

2. सामाजिक संदेश - इसके अंतर्गत कुछ ऐसे संदेशों को सम्मानित किया जाता है जो भी समाज के साथ जुड़े हुए और समाज को एक अच्छा मैसेज देते हो जैसे कि साक्षरता का संदेश, स्वच्छता का संदेश, दहेज प्रथा उन्मूलन का संदेश, बेटी बचाओ के संदेश, बुजुर्गों की सेवा का संदेश आदि।

 

3. पर्व/त्योहार/उत्सव संदेश - हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां पर बहुत सारे त्यौहार मनाए जाते हैं जैसे कि रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, ईद, होली, मकर संक्रांति, छठपूजा आदि। ऐसे में जरूरत होती है अपने सभी संबंधियों को इन त्योहारों की शुभकामनाएं देने की तो हम पर्व/त्योहार/उत्सव संबंधित संदेश लिखते हैं।

 

4. शुभकामना संदेश - दोस्तो हर दिन कोई ना कोई दिवस जैसे कि हिंदी दिवस, बाल दिवस, योग दिवस, महिला दिवस, सैनिक दिवस, मातृ दिवस आदि मनाया जाता है और इन दिवसों की शुभकामनाए हेतु इस तरह के संदेश लिखे जाते है।

 

5. सार्वजनिक संदेश - किसी नेता या अभिनेता द्वारा दिया जाने वाला संदेश सार्वजनिक संदेश कहलाता है। यह आम लोगों को प्रभावित करने के उद्देश्य से लिखा जाता है।

 

6. मिश्रित संदेश - इसके अंतर्गत देश भक्ति संदेश, प्राकृतिक आपदा पर संदेश, कोरोना कोविड-19 महामारी पर सन्देश, प्रधानमंत्री का देश के नाम सन्देश आदि आते है।

 

Format Of Sandesh Lekhan In Hindi

 

एक सन्देश का निम्न Format होता है।

 

शीर्षक
दिनांक : …….
समय : ……
संबोधन ………
विषय (जिस विषय हेतु सन्देश दे रहे हैं)………………………………………..
………………………………………………………………………………
…………………………………..
अपना नाम

 

1. शीर्षक - यह आपको संदेश लेखन की शुरुआत में लिखना है और यह पंक्ति के बीच में लिखे गये “Matter” से संबंधित होता है।

 

2. दिनांक - Heading के बाद दिनांक पृष्ठ के बाईं ओर लिखा जाता है।

 

3. समय - संदेश को लिखने के समय का उल्लेख करें। आप समय को बांई या दाई लिख सकते है।

 

4. संबोधन - संदेश को लिखने से पहले पाठक को संबोधित करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए श्री, प्रिय जैसे शब्दो का प्रयोग करे।

 

5. विषय - यह संदेश की मुख्य सामग्री है जिसमें आप वह सभी जानकारी प्रदान करते हैं जिसे उस व्यक्ति तक पहुँचाने की आवश्यकता होती है जिसे आप संपर्क करने में असमर्थ हैं।

 

6. अपना नाम - अपना नाम बाई ओर इंगित करे। इससे पाठक को संदेश भेजने वाले की पहचान करने में मदद मिलती है।

 

7. Box - संदेश को एक बॉक्स में संलग्न करें।

 

Sandesh Lekhan Kaise Likhate Hain

 

दोस्तों एक संदेश को कैसे लिखा जाना चाहिए इसके लिए ध्यान में रखने वाली कुछ प्रमुख बातें इस प्रकार से हैं।

 

1. संदेश को लिखने के लिए सरल और सार्वभौमिक भाषा का उपयोग किया जाना चाहिए। एक बच्चे को संबोधित संदेश में अधिक जटिल शब्दावली अप्रभावी हो जाएगी।

 

2. संदेश अत्यधिक बड़ा नहीं होना चाहिए। 40 से 50 शब्दों में ही आपको अपनी बात को खत्म कर देना चाहिए। अतिरिक्त जानकारी को जोड़ने से बचना चाहिए।

 

3. जैसा कि हम जानते हैं कि संदेश दो प्रकार से लिखे जा सकते हैं एक औपचारिक संदेश और दूसरा अनौपचारिक संदेश। औपचारिक संदेश में भाषा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

 

4. संदेश लिखने से पहले योजना बनाएं। एक रफ शीट पर सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की एक सूची बनाएं ताकि आप लिखते समय प्रासंगिक बिंदुओं को न भूलें।

 

5. सन्देश लिखने के बाद यह सुनिश्चित करें कि आपकी व्याकरणिक सटीकता और वर्तनी में कोई त्रुटि ना हो।

 

6. संदेश के मुख्य भाग में लंबे वाक्यों का प्रयोग करने से बचना चाहिए।

 

7. संदेश लिखे जाने के समय एवं तिथि को जरूर इंगित करें।

 

8. जिस व्यक्ति को संदेश देना है प्रारंभ में उसका नाम तथा अंत में संदेश लेखक के हस्ताक्षर होने आवश्यक हैं।

 

9. संदेश को एक बॉक्स के भीतर संलग्न करें।

 

Sandesh Lekhan Class 9

 

Class 9 में संदेश लेखन का एक प्रश्न जरूर पूछा जाता है जोकि अक्सर शुभकामना संदेश, पर्व त्योहारों का संदेश, विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले सन्देश आदि Topics से संबंधित होता है। आपकी सुविधा के लिए नीचे हम कुछ संदेश के Examples दे रहे है।

 

गणतंत्र दिवस की शुभकामना हेतु संदेश


दिनांक – 15 अगस्त 2020

समय – 7:00 Am

भारत के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। सभी की धर्म-जाति और भौगोलिक आधार पर अपनी-अपनी मान्यताएं और पर्व हैं लेकिन आज का दिन जाति-पाति से भी ऊपर भारतीयों का दिन है। आज हम सभी अपने जीवन के हर कदम पर ईमानदारी और गरीबों की सेवा का संकल्प लेते हैं।

प्रधानमंत्री

 

मित्र को दीपावली पर शुभकामना संदेश


दिनांक :- 10 मार्च 2022

समय :- 06:04pm

आज दीपों का पर्व दीपावली है या पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा बनी रहे यही मेरी शुभकामना है।

 

शुभेच्छु 

नीरज

 

जन्म दिवस पर शुभकामना संदेश


दिनांक 6 नवंबर 2022 

समय 2:30 Pm

प्रिय मित्र अनुराग 

जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, जीवन के प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहो जीवन में सुख समृद्धि और सफलता तुम्हारे कदम चूमे मेरी ईश्वर से यही कामना है जन्मदिन की अनंत बधाइयां। 

रमेश

 

Sandesh Lekhan In Hindi For Class 9 Examples

 

प्रदेश अध्यक्ष की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दिया गया संदेश

 

दिनांक :- 5 जून 2020 

समय :- 10:45 Pm

मेरे प्रिय प्रदेशवासियों

आज के दिन हम संकल्प लें कि हम अपने घर के आस-पास पेड़ पौधे लगाएंगे और पर्यावरण को साफ स्वच्छ शीतल वार ताजा रखने का हर संभव प्रयास करेंगे।

मनोज वाजपेई

प्रदेश अध्यक्ष

 

अंतरविद्यालय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता लिए संदेश


दिनांक :- 25 अगस्त 2022 

समय :- 10:19pm

प्रिय विद्यार्थियों 

आप सभी को बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे विद्यालय में एक अंतरविद्यालय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।

अभिषेक राणा 

अध्यक्ष (हिंदी साहित्य सभा)

 

विदेश में रहने वाले मित्र को होली का शुभकामना संदेश


दिनांक :- 22 मार्च 2022 

समय :- 3:30 Pm

प्रिय मित्र नमन

रंग बिरंगे रंगों और भाईचारे से भरपूर खुशियों और उल्लास का त्योहार होली तुम्हारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार कर दे। परिवार के सभी लोगों को मेरी तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रेम नारायण

 

Sandesh Lekhan Class 10

 

Class 10 में भी संदेश लेखन का एक प्रश्न जरूर पूछा जाता है जोकि अक्सर शुभकामना संदेश, पर्व त्योहारों का संदेश, विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले सन्देश आदि Topics से संबंधित होता है। आपकी सुविधा के लिए नीचे हम कुछ संदेश के Examples दे रहे है।

 

घर खरीदने पर शुभकामना संदेश

 

दिनांक :- 20 मई 2022 

समय :- 10:00 Pm

पूजनीय बड़े भैया 

मुझे माताजी के माध्यम से ज्ञात हुआ कि आपने शहर में बहुत ही सुंदर घर खरीदा है यह सुनकर मुझे बहुत ही प्रसन्नता हुई है। आपको नए घर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप इसी तरह दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति करें।

मयंक

 

कोरोना काल में सुरक्षित रहने हेतु संदेश


दिनांक :- 23 मई 2020 

समय :- 12:04 Pm

प्रिय मामाजी 

लॉकडाउन के दौरान आप अपने आप को सुरक्षित रखने हेतु हाथों को साबुन से बार-बार साफ करें और गर्म पानी पिए इसके साथ ही नियमित योग करें ताकि आप कोरोना से बचे रहें।

आपका

लोकेश

 

शिक्षक दिवस पर अपने हिंदी शिक्षक को संदेश


दिनांक :- 15 दिसंबर 2022

समय :- 2:45pm 

आदरणीय रवि सर

वैसे तो हर दिन आपकी चरण वंदना से शुरू होता है लेकिन आज का दिन विशेष है जीवन के हर क्षण में आपका आशीष मेरे साथ रहे ऐसी आकांक्षा है। आप स्वस्थ दीर्घायु और यशस्वी होवे भगवान से यही प्रार्थना है। शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

आपका 

मनीष

 

Sandesh Lekhan FAQs

 

पत्र और संदेश में क्या अंतर है?

 

पत्र, चिट्ठी या खत किसी कागज या अन्य माध्यम पर लिखे सन्देश को कहते हैं। संदेश सुखद और दुखद दोनों तरह के हो सकते है। इसके अतिरिक्त संदेश व्यक्तिगत व सामूहिक हो सकता है। संदेश भूतकाल, वर्तमान काल व भविष्य काल में लिखे जा सकते हैं।

 

संदेश भेजने के क्या माध्यम है?

 

दोस्तों संदेश भेजने के कई बेहतरीन माध्यम जैसे कि Whatsapp, SMS, Email, Facebook, Twitter और Instagram आदि है। ये कुछ ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिनके माध्यम से संदेश भेजे जा सकते हैं।


Sandesh Lekhan In Hindi YouTube Video Guide


credit/source- hindi adhyapak


आपने क्या सीखा

 

उपरोक्त लेख संदेश लेखन कैसे लिखे | Sandesh Lekhan In Hindi For Class 6, 7, 8, 9 & 10 के माध्यम से मैंने आपको Sandesh Lekhan Class 9, Sandesh Lekhan Class 10, Format Of Sandesh Lekhan और संदेश लेखन लिखना सीखे, Sandesh Lekhan Kaise Likhate Hain, Sandesh Lekhan In Hindi For Class 9 Examples, Format Of Sandesh Lekhan In Hindi और शिक्षक दिवस पर संदेश लेखन आदि के बारे में बताया है।

 

मुझे पूरी उम्मीद है आपको यह जानकारी बहुत पसंद आई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे Youtube Channel को भी जरूर Subscribe 🔔 कर ले क्योंकि मैं आपके लिए ऐसे ही बेहतर जानकारी लेकर आता हूं।

 

YOUTUBE:- Subscribe Now

TELEGRAM:- Be RoBoCo

 

लेख के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।



Tag:- 

Sandesh Lekhan Class 9

sandesh lekhan, sandesh lekhan class 9, sandesh lekhan class 10, संदेश लेखन, format of sandesh lekhan, sandesh lekhan in hindi for class 9, sandesh lekhan in hindi, sandesh lekhan in hindi for class 10, संदेश लेखन class 9, sandesh lekhan class 10 format, sandesh lekhan kaise likhate hain

Sandesh Lekhan Class 10

sandesh lekhan class 10th, sandesh lekhan in hindi for class 9 examples, sandesh lekhan for class 9, format of sandesh lekhan in hindi, sandesh lekhan format class 9, sandesh lekhan in hindi class 10, sandesh lekhan format, hindi mein sandesh, शिक्षक दिवस पर संदेश लेखन, जन्मदिन की शुभकामनाएं संदेश लेखन, sandesh hindi mein, sandesh hindi

Gaurav Sahu
Hello friends, I am your friend GAURAV SAHU and through my website Be RoBoCo, I give you detailed information related to Gaming, Education, Earn Money Network Marketing and Share Market, so that you can get educated and progress in your life. I have 10 years of experience in these fields.

Related Posts