MSP Kya Hai | MSP Full Form In Hindi 2024


MSP Kya Hai | MSP Full Form In Hindi, नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका वेबसाइट Be RoBoCo मेंअगर आप MSP के बारे में नहीं जानते हैं और इसके बारे में जानना चाहते हैं और आप अगर इस लेख पर आ गए हैं तो आप बहुत सही जगह आ गए हैं।


दोस्तों क्या आप What Is MSP, MSP Ka Full Form, MSP Meaning In Hindi के बारे में जानते है, आइये MSP Full Form In Hindi, MSP Bill In Hindi, How MSP Is Calculated In Hindi और MSP Means In Hindi के बारे में बुनियादी बाते जानते है।


Table of Contents

MSP Kya Hai | MSP Full Form In Hindi


MSP Kya Hai,MSP Full Form,full form of msp, msp full form in hindi,msp ka full form,msp bill,msp meaning,what is msp in hindi,how msp calculated hindi


MSP Full Form

 

Minimum Support Price

 

MSP Full Form In Hindi


न्यूनतम समर्थन मूल्य

 

MSP Kya Hai (What Is MSP In Hindi)

 

MSP यानी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य जो कि किसानों को दिया जाता है उनकी फसल के लिए भारत सरकार के द्वारा ताकि किसान अपनी फसलों को सही मूल्य पर बेच सकें।

 

एक छोटे उदाहरण से समझते हैं अगर किसी साल फसल का उत्पादन बढ़ जाए और मांग उतनी ही रहे या मांग उतनी ना बढ़े, जितनी फसल का उत्पादन हो गया है तो फसल का क्या होगा?


स्वाभाविक सी बात है कि फसल का रेट कम हो जाएगा तो जो बड़े-बड़े किसान हैं उनको तो ज्यादा नुकसान हो जाएगा उनकी तो लागत भी नहीं निकल पाएगी इसी के चलते सरकार क्या करती है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को तय करती है जिससे किसान अपनी फसलों को सही दाम पर बेच सकें।

 

MSP कौन तय करता है?

 

MSP को CACP यानी कि (Commission For Agriculture Cost And Price) तैयार करती है यह तय करती है कि किसी भी अनाज का कितना MSP कितना होना चाहिए।

 

जैसे गेहूँ है तो कितना MSP होना चाहिए और ₹1900 प्रति कुंटल होना चाहिए, ₹2000 प्रति कुंटल होना चाहिए या  ₹2500 प्रति कुंटल होना चाहिए यह सब CACP तय करती है और यह तय करके सरकार को देती है और इसकी सिफारिश पर ही सरकार MSP लागू करती है।

 

MSP किसानों के लिए एक प्रकार से ब्रह्मास्त्र के रूप में कार्य करता है MSP से कम दाम के नीचे कोई भी बिचौलिया व्यापारी उस फसल को खरीद नहीं सकता है।

 

वर्तमान में MSP लगभग 26 फसलों पर लागू है जिसमें अनाज, दलहन, तिलहन आदि आते हैं, फसलो की संख्या घटती-बढ़ती रहती है।

 

बहुत ही बड़े दुर्भाग्य की बात है कि India में केवल और केवल 6% लोग ही MSP का फायदा उठा पाते हैं। उसमें भी प्रमुख है पंजाब और हरियाणा के लोग इसी कारण किसान आंदोलन में पंजाब और हरियाणा के किसान उग्र कंडीशन में हैं।

 

MSP कैसे तैयार किया जाता है (How MSP Is Calculated In Hindi)

 

MSP को तैयार करने के लिए बहुत सारे मांगों को देखा जाता है जैसे कि शारीरिक श्रम ,जमीन का राजस्व, पशु श्रम, जमीन का किराया, स्थाई पूंजी पर ब्याज, मशीनी लेवर आदि इतनी सारी चीजें देखने के बाद CACP, MSP को तैयार करती है।

 

इसी की सिफारिश पर भारत सरकार MSP को लागू कर देती है।

 

MSP तैयार करने में क्या समस्या आती है?

 

MSP को तैयार करने में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि

 

  • लागत में विविधता
  • मिट्टी की गुणवत्ता में विविधता
  • पानी की सुविधा में विविधता
  • जलवायु में विविधता
  • श्रम करने मे विविधता

 

MSP से किसानों को क्या फायदा है?

 

MSP से किसानों को बहुत ज्यादा फायदा हो सकता है अगर किसी कारणवश पैदावार फसल के दामों में गिरावट होती है तो वह APMC मंडी ( Agricultural Produce Market Committee) में चले जाएंगे जो भी उस फसल का MSP है उस पर अपनी फसल को APMC मंडी में बेच देंगे।

 

सरकार उनकी फसल को अपने पास स्टोर कर लेगी क्योंकि सरकार को भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को गेहूं प्रदान करना होता है। इससे किसानों का नुकसान होने की संभावना खत्म हो जाती है।

 

MSP Bill Kya Hai (What Is MSP Bill?)

 

बिलों के बारे में पूरी जानकारी लेने के लिए आप इस लेख को पढ़ सकते है 

बिलों की व्याख्या 

 

MSP को लेकर किसान आंदोलन क्यों कर रहे है?

 

नए MSP Bill पारित हुए हैं जिन्हें लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर द्वारा मंजूरी मिल गयी है, तो किसानों को निम्न बाते लग रही है जिसकी वजह से वो आंदोलन कर रहे है।

 

  • MSP खत्म हो जाएगा।
  • मंडिया बंद हो जाएगी। (APMC)
  • Contract Farming में मुश्किलें।
  • राशन दुकान बंद हो जाएगी।
  • जमाखोरी, कालाबाजारी बढ़ जाएगी।

 

Contract Farming Kya Hai

 

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग मतलब है कि कोई भी बड़ी कंपनी को कच्चे माल की जरूरत होती है इसके लिए वह Direct किसानों से कॉन्ट्रैक्ट करती है वह कहती है आप यह फसल लगाइए हम आपको इतना पैसा देगे।

 

इस प्रकार Company और किसान के बीच Agreement होता है, लेकिन अगर बाद में कंपनी ने बोला कि फसल सही नही है, कमजोर है और यह कहकर कंपनी निकल गयी तो? इस बात का किसानो को बड़ा डर है।

 

आपने क्या सीखा

 

मुझे उम्मीद है कि आपको MSP से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल गया होगा जैसे कि MSP क्या है, MSP Full Form, MSP को कैसे तैयार किया जाता है, MSP तैयार करने में क्या समस्या आती है और MSP का किसान आंदोलन से क्या संबंध है।


YOUTUBE:- Subscribe Now

TELEGRAM:- Be RoBoCo

 

अगर आपका इस लेख MSP Kya Hai | MSP Full Form In Hindi को लेकर और कोई सवाल है तो Comment पर बताये। अधिक जानकारी के लिए आप हमारा टेलीग्राम चैनल भी Join कर सकते है। 

 

लेख के अंत तक बने रहने के लिए धन्यवाद।

Gaurav Sahu
Hello friends, I am your friend GAURAV SAHU and through my website Be RoBoCo, I give you detailed information related to Gaming, Education, Earn Money Network Marketing and Share Market, so that you can get educated and progress in your life. I have 10 years of experience in these fields.

Related Posts